बारिश में भी जारी मनरेगा कार्य —झमाझम बारिश और फटाफट काम!

Spread the love

वेबसाइट पर डेटा में हेराफेरी से उजागर हो रहा भ्रष्टाचार

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
जिले में मनरेगा कार्यों में धांधली का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। विकासखंड रामनगर के ग्राम सभा जमलूपुर में भारी बारिश के बीच भी कागजों पर मनरेगा कार्य दिखाया जा रहा है।

वेबसाइट से प्राप्त डाटा के अनुसार, मनरेगा वेबसाइट पर डाले जा रहे डाटा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। यदि वेबसाइट पर किसी एक सप्ताह का डाटा देखा जाए, तो भ्रष्टाचार की परतें खुद-ब-खुद खुल जाती हैं।

ग्राम सभा में दो से तीन मास्टर रोल पर काम दर्ज है, लेकिन सभी में एक जैसी या काट-छांट कर बनाई गई वही पुरानी फोटो बार-बार अपलोड की जा रही है। इतना ही नहीं, बिना फोटो अपलोड किए भी मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है।

नियमानुसार प्रत्येक दिन की अलग फोटो अनिवार्य होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस नियम को ठेंगा दिखा रहे हैं।

ग्रामवासियों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव, एपीओ मनरेगा और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। सौ दिन की गारंटी योजना पर खुलेआम सवाल उठ रहे हैं — मानो पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए इस योजना को भ्रष्टाचार का साधन बना लिया गया हो।

स्थानीयों लोगो द्वारा उच्चाधिकारियों से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य बरकरार रह सके।


Spread the love

Related Posts

पेंशन के लिए भटक रहा बुजुर्ग, तीसरी बार जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। वृद्धावस्था में पेंशन बहाली के लिए एक बुजुर्ग पिछले कई महीनों से विभागीय कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। बार-बार शिकायत…


Spread the love

दीवार ढहाने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार की दीवार जबरन ढहाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *