अंत्येष्टि स्थल निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला- ठेकेदार की गुंडई आई समाने

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
कटेहरी खंड भीटी के ग्रामसभा सबना तिवारीपुर में अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आने के बाद मंगलवार को बड़ा हंगामा हो गया। भ्रष्टाचार की पोल खुलते देख ठेकेदार सोनू सिंह ने अभद्रता करते हुए खुलेआम गुंडई दिखाई। इस घटना से पूरे पत्रकार समाज में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, अंत्येष्टि स्थल निर्माण में गुणवत्ता और धन के दुरुपयोग की शिकायतें लंबे समय से उठ रही थीं। जब पत्रकार सुयश मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने पहुंचा, तो ठेकेदार सोनू सिंह ने खुद को ठेकेदार बताते हुए धमकाया और कहा—पता कर लेना नाम है सोनू सिंह, एक करोड़ का गबन हो जाए तो तुम्हें क्या? तुम्हारे बाप का पैसा है क्या?” आरोप है कि ठेकेदार ने पत्रकारों का मोबाइल छीन लिया और अपने साथियों को बुलाकर धमकी दी—सभी को बुलाओ, आज बताता हूं पत्रकार क्या होते हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, ठेकेदार लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पत्रकारों को गालियां दे रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामसभा सबना तिवारीपुर में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में प्रधान और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग हुआ है। अब जब इसकी शिकायतें सामने आ रही हैं, तो भ्रष्टाचार छिपाने के लिए दबंगई दिखाई जा रही है।

घटना के बाद पत्रकारों ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रशासन से ठेकेदार सोनू सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पत्रकार ने भीटी थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *