11 हजार वोल्ट लाइट का तार खेत में लटका, हादसे का बना खतरा – छह माह से विभाग मौन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
भीटी तहसील के ग्राम मदारभारी के मजरे खमपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों की जान पर बन आई है। गांव से होकर गुज़र रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अब खेतों के ऊपर खतरनाक तरीके से लटक रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पोलों की दूरी अधिक व पुराना होने की वजह से तार नीचे झूल गए हैं, जिससे हर समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

किसानों का कहना है कि जब भी खेतों में जुताई या ट्रैक्टर से कार्य होता है, तब चालक जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। किसी भी समय ट्रैक्टर या उसके उपकरण ऊंचे तारों से टकरा सकते हैं, जिससे करंट लगने जैसी गंभीर घटना हो सकती है।

ग्रामीण रामनरेश, त्रिवेणी और सामंथू ने बताया कि उन्होंने जेई और एसडीओ को छह माह पहले ही इस समस्या की जानकारी दी थी। मौके पर जांच भी हुई, लेकिन अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाई। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने तार ठीक कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की, और पैसा न मिलने पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।


अधिशासी अभियंता विद्युत को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि नए पोल लगवाकर तारों को सही ऊंचाई पर व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या फसल में आग लगने जैसी घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग जल्द कार्यवाही नहीं करता और कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *