संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश मिलने पर मचा हड़कंप क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बस्ती। जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रमया गांव में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती का शव छप्पर के मकान में मिला रविवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी18 वर्षीय सोनी पुत्री लालजी का शव गांव में स्थित छप्पर के मकान में मिला इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवती की मां और दो छोटी बहनें खेत में काम करने गई थी।

मां ने छोटी बेटी परी को सोनी को बुलाने के लिए घर भेजा जब परी छप्पर के मकान में पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बहन जमीन पर पड़ी है। यह देखकर वह डर गई और तत्काल खेत में जाकर मां को बताया मां शोर मचाते हुए घर पहुंची और उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना कि सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रमया गांव की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *