भाजपा की कार्यशाला में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का आह्वान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर । निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेशों में चलाए जा रहे विशेष गहन एसआईआर और सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती अभियान के संदर्भ में गुरुवार को भाजपा के जलालपुर विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने उपस्थित बीएलए 2 का वृत लेते हुए कहा कि इस पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आह्वान किया कि वे बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करके एक त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने में योगदान दें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूटे नहीं और न ही कोई फर्जी मतदाता बन पाए।


सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती अभियान बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यशाला में उपस्थित सभी श्रेणियों के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हनुमान बताते हुए आगामी चुनाव कमल खिलाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

पूर्व सांसद रितेश पांडे ने अभियान से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान में शत-प्रतिशत योगदान देने का आग्रह किया।जिला संयोजक मनोज मिश्र ने जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका दायित्व है कि वे अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची को अत्यंत शुद्ध स्तर तक लेकर जाएं।


संचालन जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल और संयोजन केशरी नंदन त्रिपाठी ने किया।विधानसभा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि कार्यशाला के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने सरदार पटेल जयंती विधानसभा यात्रा के बारे में कोर टीम से तैयारियों की जानकारी ली।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधान सभा कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, संजय सिंह, शाश्वत मिश्र, मीसम रजा, केशव श्रीवास्तव,

शिवपूजन वर्मा,धनंजय त्रिपाठी,अमरनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, शुभम पाण्डेय, प्रवीण गौड, विनय सिंह, मानिक चंद सोनी,देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पाण्डेय, विपिन पाण्डेय ,दीपक शुक्ला,दीपक त्रिपाठी,अरुण मिश्र, आशीष सोनी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *