सड़क दुर्घटना में सब्जी व्यवसायी की मौत परिजन में मचा कोहराम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी अंबेडकरनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी बाजार में बुधवार की शाम को सब्जी विक्रेता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत परिजन में मचा कोहराम। बताया जाता है कि कटेहरी बाजार निवासी मृतक भल्लू सोनकर पुत्र साधु सोनकर कटेहरी बाजार में सब्जी की दुकान लगाते थे दुकान बंद करने के बाद वह साइकिल से दवा लेने जा ही रहे थे कि तभी अयोध्या की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कर में उनकी साइकिल को टक्कर मार दी जिससे गंभीर हालत में घायल हो गए बाजार वासियों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में भर्ती कराया वहीं पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अहिरौली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पर बाजार के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कटहरी बाजार के पश्चिमी छोर पर दो साल पहले मृतक के बेटे व पांच साल पहले उनकी पत्नी की भी सड़क दुर्घटना में इस स्थान पर मौत हुई थी भल्लू का भी इस स्थान पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दुर्घटना करने वाले कार की तलाश की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *