अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एक दिवसीय दिव्यांग मेला आयोजित

Spread the love

ब्रह्माकुमारी संस्थान के सामाजिक कार्यो से सभी समाज लाभान्वित : जसराज पुरोहित

           ( माणकमल भंडारी )   

भीनमाल।
स्थानीय खेतावत सेवा सदन में ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र एवं दिव्यांग सेवा प्रभाग माउन्ट आबू के संयुक्त तत्वावधान में सुन्दर बिजनेस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से दिव्यांग जनों के लिए एक दिवसीय मेला आयोजित किया गया ।

          भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, पालिका पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, पूर्व जिला प्रमुख गिरधरकंवर दासपां, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी डा. गीता बहन ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश खेतावत, दृष्टीहीन सेवा समिति के अध्यक्ष मफतलाल पुरोहित, मण्डार ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी शैल बहन, भ्राता नैनाराम चौहान, अर्पण सेवा संस्थान की बहन नीता, शारदा अग्रवाल, दिव्यांग ब्लाक बागोड़ा के प्रभुराम चौधरी रहे । इस कार्यक्रम हेतु ब्रह्माकुमारी मुख्यालय शान्तिवन एवं माउन्ट आबू से दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के लिए ब्रह्माकुमार चन्द्रपाल भाई, बी के अतुल भाई, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संजय भाई एवं उनकी टीम के साथी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी डा. गीता बहन ने मेहमानों एवं भामाशाहों का परिचय करवाते हुए सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया। उन्होंने दिव्यांग जनों के विभिन्न किस्से समझाते हुए दिव्यांग जनों का हौसला बढ़ाते हुए शब्दों के माध्यम से स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भामाशाह सुन्दर बिजनेस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के मालिक भगवती शर्मा ने कहा कि वे ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि मुझे दिव्यांग भाई बहनों की सेवा का सुअवसर प्रदान हुआ । ओमप्रकाश खेतावत ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। 
          भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम बिना रुके सामाजिक सरोकारों का प्रत्येक समाज को लाभान्वित करता है। मैं संस्थान को इनके नेक कार्यों के लिए धन्यवाद देता हूं। इस दिव्यांगजन मेले में जोधपुर, पाली, सिरोही सहित जालोर जिले से 128 दिव्यांग जनों ने भाग लिया। पूर्व विधायक पुराराम चौधरी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान माउण्ट आबू तक सीमित नहीं हैं। यह तो संस्था विश्व व्यापी है। विश्व के हर कोने में अपनी सेवाएं दे रही है।  पूर्व पालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि मुझे यहां बुलाकर दिव्यांग जनों से मिलने का अवसर प्रदान किया। यह ईश्वरीय वरदान स्वरूप है। ब्रह्माकुमार अतुल भाई ने कई दिव्यांग जनों के किस्से सुनाते हुए बताया कि साधारण जनों की अपेक्षा दिव्यांग जनों द्वारा खेल, संगीत, शिक्षा, विज्ञान, कला और तकनिक आदि कई क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया है। आप अपने आप को कमजोर न समझे और परमात्मा की दिव्य शक्ति का अपने जीवन में प्रयोग कर जीवन को श्रेष्ठ साबित करो। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से पहुंचे ब्रह्माकुमार चन्द्रपाल भाई ने अपने अनुभव सुनाने हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से सात आठ वर्षों से दिव्यांग विंग बनाकर विश्व भर के दिव्यांग जनों हेतु बहुत सारे क्रियाकलापों द्वारा ऊनकी प्रगति के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर भी विशेष प्रदर्शनी और कई प्रकार के खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से आपको परमात्मा की शक्तियों से जोड़ने का प्रयास किया है । इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भण्डारी ने गीता बहन द्वारा किए जा रहे अनवरत समाजोपयोगी कार्यों की प्रशंसा करते हुए दिव्यांग जनों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया । भंडारी ने सुन्दर बिजनेसमेंट के भगवती शर्मा का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया । अनत दृष्टि बाधित सेवा समिति के मफतलाल पुरोहित ने दिव्यांग जनों की शिक्षा पर जोर दिया। शिक्षा होगी तो ही दिव्यांग जनों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कई दिव्यांग जनों ने संगीत के माध्यम से मधुर गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन बी के नारायण भाई ने करते हुए सेवा कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। 
            मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर विक्रमभाई, कालुभाई, गणेशभाई, लक्ष्मणभाई, अर्जुनभाई, जीतुभाई सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *