डॉ. पी.सी. मिश्रा ओपन टेनिश बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Spread the love

नेपाल साहित देश के कई खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पहले लीग मैच में द क्लासिक, और नवीन एकादशी की टीम ने जीत दर्ज की

संवाददाता राघवेंद्र सिंह

निगोहां। निगोहां के एसएनटी मैदान में 16वां डॉ पीसी मिश्रा ओपन टेनिश बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश दीक्षित (हनी) व मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पाण्डेय ने फीता काटकर किया शुभारंभ के पहला लीग मैच 12 ओवरों का खेला गया जिसमें द क्लासिक टीम और उतरांवा के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द क्लासिक की टीम ने 127 रनों के लक्ष्य रखा वही उतरांवा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में महज 115 रन ही बना पाई और द क्लासिक की टीम न जीत दर्ज करते हुए क्वाटर फाइनल में पहुंची इस मैच में 25 बॉल में 52 रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले आदिल को मैंन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

वहीं दूसरे लीग मैच कल्ली ब्रदर्स और नवीन एकादशी के बीच जिसमें कल्ली ब्रदर्स ने टॉस जीतकर
145 रनों का लक्ष्य रखा वहीं
लछ्य का पीछा करने उतरी नवीन एकादशी की टीम ने 11 ओवरों में मैच को जीत लिया।इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब आशीष को मिला टूर्नामेंट के अयोजक अंकुर मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमो ने हिस्सा लिया इस ओपन टूर्नामेंट में नेपाल सहित देश के कई राज्यों से नामी गिरामी खिलाड़ीयों ने भी हिस्सा लिया है।

वहीं शुभारंभ के दिन निगोहां प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी,अध्यक्ष विमल सिंह व उनकी टीम के साथ आशीष शुक्ला उपाध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, नरेंद्र शुक्ला संयुक्त मंत्री प्रशासन सेंट्रल बार एसोसिएशन, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला,एडवोकेट केपी सिंह पूर्व अध्यक्ष,निगोहां पूर्व प्रधान अजय सिंह,सुधीर मिश्रा, नवीन मिश्रा, मुकेश शुक्ला,अतुल त्रिवेदी, संजीव शुक्ला, विकास सिंह, पंकज मिश्रा, योगेश बाजपेयी, सर्वेश बाजपेयी, अंकित मिश्रा, विनोद वर्मा सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मान किया गया। वहीं एसएन टी मैदान क्रिकेट प्रेमियों से भरा दिखा।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *