वैज्ञानिकों ने मजदूरों को विकसित भारत व जी-राम जी योजना की दी जानकार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
कृषि विज्ञान केंद्र, पाती, अम्बेडकरनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम जीत के नेतृत्व में कटेहरी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विकसित भारत एवं जी-राम जी योजना के बारे में किसान भाइयों, योजना से जुड़े परिवारों, वयस्क सदस्यों तथा अकुशल श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी गई।


डॉ. राम जीत ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब ग्रामीण श्रमिकों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक सशक्त एवं एकीकृत ढांचा तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस योजना में जल सुरक्षा और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास, आजीविका से संबंधित संरचनाओं के निर्माण तथा प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं के प्रभाव को कम करने वाले कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह योजना ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण कार्यबल को सशक्त कर देश के समग्र विकास को गति देना है।


कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शिवम कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *