रेलवे लाइन के पास गड्ढे में मिली किशोरी की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या(अवधी खबर)।
जनपद अयोध्या के फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग किशोरी का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव नगर कोतवाली स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के पास एक गड्ढे में पड़ा मिला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

फाइल फोटो


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका बेगमगंज मकबरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और किशोरी के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *