नाबालिग किशोरी के अपहरण व शोषण का आरोप, एफआईआर दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और शारीरिक-मानसिक शोषण का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़ित पिता द्वारा थाना भीटी में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भीटी (काही) निवासी दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल ने थानाध्यक्ष भीटी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट उनकी 15 वर्षीय पुत्री तृप्ती पटवा घर के बाहर ब्लॉक तिराहा, भीटी के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी प्रमोद पुत्र अज्ञात, निवासी अढ़नपुर, थाना भीटी ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और अपने घर ले गया।


आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को एक रात अपने घर पर रखा, इसके बाद उसे अपने ननिहाल ले गया, जहां कुछ समय तक रखने के बाद नन्सा बाजार ले जाकर 1 जनवरी 2026 की शाम लगभग 4 बजकर 30 मिनट छोड़ दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी द्वारा उनकी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया।


पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर पर दिनेश कुमार के साथ-साथ सुलेखा पटवा के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *