क्रिकेट के छठे दिन शीश महल लखनऊ ने पूर्वी चम्पारण बिहार को 28 रनों से हराया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन हुए रोमांचक मुकाबले में शीशमहल लखनऊ की टीम ने पूर्वी चंपारण बिहार की टीम को 28 रनों से हराया। आज के मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर बी. डी. वर्मा रहे। उन्होंने बीच मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व० सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शीशमहल लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 177 रन का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज विशाल ने ताबड़तोड़ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाएं। धनंजय ने 33 गुरमन ने 19, गोविंद ने 17 और मुरारी ने 16 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।

पूर्वी चंपारण बिहार के गेंदबाज एजाज और रजनीश ने 4-4 विकेट लिए।पूर्वी चंपारण बिहार की टीम 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। मधु ने 33 अभिषेक ने 31 और साहिल ने 17 रनों का योगदान दिया शीश महल लखनऊ के लिए धनंजय और सर्वेश ने 2-2 विकेट जबकि सूर्या ने एक विकेट अर्जित किया ।

मैच में एम्पायर की भूमिका में आनंद सिंह, बाकर रजा बब्लू और कमेंटेटर अजय श्रीवास्तव, डॉ० सैयद मोहम्मद बाकिर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कमेन्ट्री करके दर्शकों को मैच के हर पल की जानकारी दी।स्कोरर की भूमिका में सुधीर चतुर्वेदी और अनुराग उपाध्याय रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, पी.एन. तिवारी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, संजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *