आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह

Spread the love

आवारा पशुओं का झुंड फसलों को कर रहा बर्बाद किसान परेशान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम कमालपुर पिकार एवं मुबारकपुर पिकार में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि गांव के किसानों के अनुसार एक साथ लगभग 100 से अधिक आवारा पशु खेतों में घुसकर गेहूं, सरसों, चना, आलू और मटर जैसी हरी-भरी फसलों को चरकर पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं।


किसानों का कहना है कि ये आवारा पशु झुंड के रूप में खेतों में पहुंचते हैं और कुछ ही समय में मेहनत से तैयार की गई फसल को बर्बाद कर देते हैं। फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है और उनमें भारी चिंता व्याप्त है।ग्रामीण किसानों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

किसानों की मांग है कि आवारा पशुओं को शीघ्र पकड़वाकर पशु आश्रय स्थलों में भेजा जाए अथवा किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें।


किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं, जिससे किसानों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने आवारा पशुओं का आतंक, रातभर रखवाली करने के बाद भी नहीं बच रही फसल प्रशासन मौन,जिला प्रशासन एवं विकास खण्ड़़ जहांगीरगंज खंड विकास अधिकारी आलाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, जिससे किसानों की मेहनत और आजीविका बचाई जा सके।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *