PM किसान सम्मान निधि: रजिस्ट्री न कराने पर रूक सकती है क़िस्त

Spread the love

अम्बेडकर नगर।सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिये किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक हैं फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो जायेगें। जनपद में कुल 390000 कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र हैं।
जनपद के सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध के साथ अपील है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री / किसान बही बनवा सकतें है, साथ ही साथ अपने ग्राम पंचायत सहायकों से भी सम्पर्क कर व स्वयं अपने मोबाइल से सेल्फ मोड ऐप को प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करते हुये कर सकते है। उक्त कार्य को आगामी 23 फरवरी, 2025 तक प्रत्येक दशा में सभी कृषकों को कराना अनिवार्य है, अन्यथा की दशा में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जो 24 फरवरी, 2025 में भेजी जानी हैं स्वतः अवरूद्ध हो जायेगी।

क्योंकि फॉर्मर रजिस्ट्री की डेटा को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के डेटा पर मर्ज करने के उपरान्त ही 19 वीं किस्त रिलीज की जायेगी।
अतः जनपद के सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द (कामन सर्विस सेन्टर) के माध्यम से अपना फार्मर रजिस्ट्री कराने का कष्ट करें।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *