गरीबों को वितरित किया गया कंबल, खिल उठे चेहरे

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
भीटी–गोशाईगंज मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत ठंड से बचाव के उद्देश्य से गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी भीटी अमित कुमार पांडे रहे। उनके साथ उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।


इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार पांडे ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और जब समाज के लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं, तो समाज स्वतः ही समृद्ध और खुशहाल बनता है।


कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के ब्रांच मैनेजर मनीष त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही।


इस अवसर पर समाजसेवी सुनील सिंह, रमेश तिवारी, संस्था की सुपरवाइजर प्रिया काजल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *