विद्यालयी उत्पीड़न से आहत छात्र की आत्महत्या का आरोप, पिता ने एसपी से की FIR दर्ज कराने की मांग

Spread the love

ऑनलाइन जहर बेचने वाली कंपनी मीसो सहित संबंधित प्रधानाचार्य व अध्यापकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच व कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
भीटी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां कक्षा 12 के छात्र की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य व अध्यापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अमरजीत पुत्र स्व. रामबली निवासी भीटी का पुत्र आर्यन निषाद उम्र लगभग 16 वर्ष अयोध्या स्थित माडर्न इंटर कॉलेज, जाना बाजार में सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 12 का छात्र था। आरोप है कि 9 जनवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे आर्यन ने घर पर जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पूर्व आर्यन ने बताया था कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो रही थी और प्रधानाचार्य व अध्यापकों द्वारा लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना दी जा रही थी। मृतक छात्र ने कई बार घर आकर स्कूल की शिकायत की थी, जिस पर पिता कई बार कॉलेज जाकर प्रिंसिपल और अध्यापकों से बातचीत कर चुके थे। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र को डराया-धमकाया जाता था और उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी।


शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में फर्जी अध्यापकों को बैठाकर छात्र की छवि खराब की गई और उसे नशेड़ी व चरित्रहीन बताया गया। जब छात्र ने पढ़ाई न होने की बात कही तो प्रधानाचार्य ने नाम काटने, बोर्ड परीक्षा व प्रैक्टिकल में फेल कराने जैसी धमकियां दीं। इस मानसिक उत्पीड़न से छात्र गहरे तनाव में चला गया।

परिजनों का कहना है कि छुट्टियों के बाद भी सिलेबस पूरा नहीं कराया गया और दबाव व धमकियों का सिलसिला जारी रहा, जिससे परेशान होकर आर्यन निषाद ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना 10 जनवरी 2026 को थाना भीटी को दी गई, जहां मृतक का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस के कब्जे में है।


पीड़ित पिता अमरजीत ने पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन जहर बेचने वाली कंपनी मीसो सहित संबंधित प्रधानाचार्य व अध्यापकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच व कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *