देहरादून ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी अंबेडकरनगर

अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। देहरादून ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक विनय राजभर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनय राजभर (24 वर्ष) पुत्र राधेश्याम राजभर, निवासी गोरा बसंतपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनय किसी कार्य से रेलवे क्रॉसिंग के पास गया था। इसी दौरान देहरादून जाने वाली तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की गति तेज होने के कारण विनय को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अहिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम नजर आ रही है। ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *