आराध्या ने बढ़ाया जनपद का मान, राज्य स्तरीय मीना प्रोग्राम में चयन पर मिला सम्मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की होनहार छात्रा आराध्या वर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय मीना प्रोग्राम में चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उसे प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने आराध्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मीना प्रोग्राम बालिका शिक्षा, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। आराध्या का चयन उसकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।


इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने आराध्या को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को भी उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि आराध्या की सफलता से क्षेत्र के बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को नई दिशा मिलेगी।


साथ ही मीना मंच की सुगमकर्ता शिक्षिका रितु सिंह को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और सहयोग से ही छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *