बीमा रकम मिलते ही पलटा ससुराल!शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, देवर गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जिले में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने शादी का झांसा देकर देवर ने संबंध बनाए और बीमा की रकम मिलने के बाद मुकर गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी दिसंबर 2023 में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के श्रवन क्षेत्र चौकी अंतर्गत कदनापुर निवासी रामआशीष के साथ हुई थी। फरवरी 2024 में सड़क दुर्घटना में रामआशीष की मौत हो गई।


पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने महिला को देवर आलोक के साथ शादी कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि देवर आलोक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ अवैध संबंध बनाए और उसे पति-पत्नी की तरह अपने साथ रखा। इसी दौरान मृतक के नाम पर आई बीमा राशि को महिला से हस्ताक्षर कराकर अपने कब्जे में ले लिया गया।


पीड़िता का आरोप है बीमा का पैसा मिलने के बाद सास, ससुर और देवर तीनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में कार्रवाई करते हुए श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा ने आरोपी देवर आलोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, सास और ससुर को भी बीमा राशि हड़पने के आरोप में मुकदमे में नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *