135वीं अंबेडकर जयंती पर जयसिंहपुर में भव्य आयोजन, सदर विधायक ने किया व्यापक जनसंपर्क

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के 135वें पर्व पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां जुलूस, माल्यार्पण और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस समाज का निर्माण संभव है।


विधायक ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर विशेष रूप से आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई, जिससे पूरा इलाका उत्सवमय नजर आया। सेमरी, कटरा, चूंगूपुर, देवरी, तारण पट्टी, बौरा, जगदीशपुर और बिरैता पाल्हीपुर सहित कई गांवों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और हर जगह श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष सेमरी रोहित पांडे ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहा है। पूरे क्षेत्र में निकले जुलूसों के दौरान जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा। गांव-गांव और चौराहों पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रमों को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की सख्त और मुस्तैद व्यवस्था भी सराहनीय रही, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रही।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *