मेधावी छात्रों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले के महरुआ गोला स्थित जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सूर्य लाल सिंह एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 10वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा करिश्मा पांडेय को साइकिल प्रदान की गई। वहीं हाईस्कूल में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मान्यता यादव को कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह व मिठाई दी गई, जबकि उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रबंधक सूर्य लाल सिंह व प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान को सराहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी सहित हरिश्चंद्र सिंह, ओम प्रकाश, महाबल सिंह, जय प्रकाश सिंह, रमेश चंद, राम नवल, अनुराग दुबे, राम लखन दुबे, विजय कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित यादव, अखिलेश चंद, उपमा तिवारी, रीमा गुप्ता, रेनु यादव, राम चेत, सचिन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *