सरयू नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए दो बालक डूबे एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी, प्रशासन मौके पर मौजूद

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या,रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी के ढेमवा घाट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ सरयू नदी में स्नान करने आए दो बालक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही सीओ सदर अरविंद सोनकर, नायब तहसीलदार रेशू जैन तथा रौनाही थाना प्रभारी रतन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जो नदी में दोनों बालकों की तलाश में जुटी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक दोनों बालकों का कोई पता नहीं चल सका था। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *