प्रधान से हिस्ट्रीशीटर के रंगदारी मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

पीड़ित प्रधान ने सीएम पोर्टल पर मामले क़ी शिकायत कर आरोपी पर कार्यवाही को गुहार लगाया

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। जिले के तारुन ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खपराडीह के प्रधान/प्रशासक अशोक वर्मा से गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर के रंगदारी मांग गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का मामला इस समय सुर्खियों मे है। पीड़ित प्रधान ने मामले मे मुख्यमंत्री व एसएसपी को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर प्रकरण के आरोपी ध्रुब कुमार पाण्डेय पर कार्यवाही की गुहार लगायी है।

प्रधान ने आरोपित पर कई जिलों मे चोरी लूट बलबा मारपीट गैंगेस्टर जैसे संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज होने के साथ वर्तमान मे जेल से छुटकर घर आने का आरोप शिकायती पत्र मे लगाया है और उसका एच एच नंबर 152ए बताया है।

वही दूसरी तरफ मामले मे प्रधान संघ तारुन ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह कक्कू ने साथी प्रधान अशोक वर्मा के मामले को गंभीरता से लिया है और पीड़ित व संगठन के साथ जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले को उनके संज्ञान मे लाने को कहा है। उन्होंने कहा क़ी संघ प्रधान क़ी रक्षा सुरक्षा को लेकर गंभीर है उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उधर आरोपित ध्रुब पाण्डेय ने अपने ऊपर लगाये गये प्रधान के आरोपों को निराधार बताया है।


Spread the love

Related Posts

सीएम योगी की बड़ी सौगात! दो नगर पंचायतों का बदला नाम, 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विपक्ष पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या(प्रियंका वर्मा)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास…


Spread the love

गैंगस्टर एक्ट का वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार, महरुआ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महरुआ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *