श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अलीगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ डीजे संचालक, कांवड़ यात्रा समिति के पदाधिकारी तथा रथ संचालक मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी आयोजक शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से डीजे संचालकों को निर्देश दिया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित मानकों एवं तय ध्वनि सीमा के भीतर ही संचालित किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *