इंदिरा नहर में मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव——-

Spread the love

  • दाहिने हाथ में बंधा था कलावा——–

नगराम। नगराम थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर के समेसी पुल के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इंदिरा नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।


मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है। उसने सफेद रंग का कुर्ता और कच्छा पहन रखा था। शव के दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि नहर के तेज बहाव के कारण शव किसी अन्य स्थान से बहकर समेसी पुल तक पहुंचा होगा।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो प्रसारित किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस अज्ञात में पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *