एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ए.एस. डिफेंस एकेडमी में हुआ भव्य वृक्षारोपण…..

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बोले— पर्यावरण बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी, हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम अवश्य लगाए एक पौधा……

मोहनलालगंज, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित ए.एस. डिफेंस एकेडमी, आजाद मैदान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित भारत के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना तथा युवाओं में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्ष ही मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प ले। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जन-जन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है और समाज के सभी वर्गों को इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम में श्री बिंदेश्वरी जी ने वृक्षारोपण के लिए पौधों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ए.एस. डिफेंस एकेडमी परिवार ने उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं।ए.एस. डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक एवं पूर्व सैनिक अजीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का प्रथम दायित्व है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि केवल सरकारी योजनाओं पर निर्भर रहने के बजाय प्रत्येक नागरिक स्वयं आगे आए और अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंशिका यादव की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने प्रतिभागियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया तथा पूरे कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं एकेडमी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।अंत में ए.एस. डिफेंस एकेडमी परिवार ने संदेश दिया कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य देने का जनआंदोलन है। संस्था ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *