खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी, अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा प्रतापपुर चमुर्खा के जरूखा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में लगी विद्युत झटका मशीन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जरूखा गांव निवासी राजितराम पुत्र स्वर्गीय मनीराम (55) शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घर के बगल स्थित खेत में लगी झटका मशीन में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अहिरौली थानाध्यक्ष दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love

Related Posts

झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन सीबीआई जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर नगर…


Spread the love

तिरंगे के रंग में रंगा अंबेडकर नगर, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य यात्रा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकर नगर। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *