स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद कुमार वर्मा)। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास खंड कटेहरी के ग्राम सभा चिउतीपारा स्थित श्मशान घाट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद परिसर में बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

पौधरोपण कार्यक्रम में सचिव गौरव कुमार के नेतृत्व में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सचिव गौरव कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।


Spread the love

Related Posts

महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

Spread the loveआजादी हमें असंख्य बलिदानों के बाद मिली- डॉ0 मुकेश यादव अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण…


Spread the love

तीन हजार विद्यार्थियों की तिरंगा रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *