विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह के संयोजन में जनपद के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।


मन की बात कार्यक्रम प्रकोष्ठ के संकुल प्रदेश सह संयोजक डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बूथ संख्या 42 नासिरपुर, अकबरपुर में कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर चर्चा की। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का उल्लेख करते हुए भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की बात कही।


जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने बूथ संख्या 196, प्राथमिक विद्यालय कटेहरी में कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने जनगणना को प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं द्वारा नदियों, समुद्र तटों, कुओं, बावड़ियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के प्रयासों का उल्लेख करते हुए स्वच्छता को महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

कार्यक्रम को एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रशासक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सुना।


इस दौरान गौरव सिंह, आनंद वर्मा, मनोज मिश्र, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य, विकास मोदनवाल, पंकज वर्मा, बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखंड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, अभिषेक निषाद, राजकुमार सेठ, संतोष सिंह बबलू, नंद कुमार तिवारी राना, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, अमित सिंह, गिरीश चंद्र वर्मा, आकाश कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

बाबूजी के 100वें जन्मोत्सव पर याद किए गए उनके आदर्श

Spread the love

Spread the loveआदर्श कन्या पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव एवं संस्थापक दिवस, एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा ने व्यक्त किए विचार अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। जियापुर बरुआ जलांकी स्थित…


Spread the love

INI-CET में श्रिया कुमार ने हासिल की आठवीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveएमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं श्रिया की शानदार सफलता पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर सबीह अब्बास सीबू अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *