बारिश से बेहाल फसलों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Spread the love

प्रभावित खेतों में पहुंचकर किसानों से जानी हकीकत, क्षति का आकलन कर त्वरित सहायता देने के निर्देश

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और चक्रवात अर्नव के प्रभाव से प्रभावित फसलों की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील अकबरपुर और भीटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर जलभराव और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जलभराव और लगातार बारिश के चलते प्रभावित फसलों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से फसल क्षति की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित फसलों का नियमानुसार पारदर्शी तरीके से आकलन कराया जाए, ताकि पात्र किसानों को अनुमन्य सहायता एवं फसल क्षतिपूर्ति का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने कहा कि फसल क्षति के आकलन और राहत संबंधी कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से अपील की कि बारिश से हुई फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं, जिससे नुकसान का समय से संज्ञान लिया जा सके। वहीं, किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की गई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर सतत नजर रखते हुए प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


Spread the love
  • Related Posts

    कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


    Spread the love

    सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

    Spread the love

    Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *