कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके महत्व तथा बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान एवं समय पर हस्तक्षेप के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन एमबीबीएस बैच 2022 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इसमें प्रतिभाग करते हुए आमजन को बधिरता की पहचान, समय पर जांच, उचित उपचार एवं कॉक्लियर इम्प्लांट की भूमिका के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य, डॉ. प्रमोद कुमार यादव (विभागाध्यक्ष, ईएनटी विभाग) , डॉ. चंद्रभान, (सहायक आचार्य, ईएनटी विभाग) तथा डॉ. सुशील कुमार शर्मा,( सहायक आचार्य, ईएनटी विभाग) का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुशील कुमार शर्मा, सहायक आचार्य, ईएनटी विभाग ने बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान एवं समय पर हस्तक्षेप के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के माध्यम से बधिरता की शीघ्र पहचान, समय पर हस्तक्षेप के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया तथा अभिभावकों से बच्चों में सुनने से संबंधित किसी भी समस्या के संकेत मिलने पर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई।


Spread the love

Related Posts

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

बारिश से बेहाल फसलों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Spread the love

Spread the loveप्रभावित खेतों में पहुंचकर किसानों से जानी हकीकत, क्षति का आकलन कर त्वरित सहायता देने के निर्देश अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *