पीडीए महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, टांडा से गरजा सपा का सियासी संदेश

Spread the love

श्यामलाल पाल के निशाने पर भाजपा सरकार—रोजगार, पेपर लीक, बुलडोजर और कानून-व्यवस्था पर दागे सवाल; राममूर्ति वर्मा ने भी खोला मोर्चा

अवधी खबर विशेष रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर। टाण्डा के चिंतौरा स्थित लक्ष्मी मैरिज लॉन के सामने रविवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए महापंचायत कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सियासी नारों और कार्यकर्ताओं के जोश से गूंज उठा। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंच से उठे सवालों ने रोजगार, युवाओं, गरीबों, बुनकरों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को सीधे सियासी बहस के केंद्र में ला दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए वर्ग के लोगों में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश है। उन्होंने रोजगार के वादे को लेकर सरकार से सवाल किया और पेपर लीक की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए युवाओं के भविष्य पर चिंता जताई। कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

‘बुलडोजर’ पर भी सरकार को घेरा

महापंचायत में गरीबों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठा। श्यामलाल पाल ने ऐसी कार्रवाई को अन्याय बताते हुए गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ न्याय किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सत्ता का इस्तेमाल जनता को राहत देने के लिए होना चाहिए।

कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए। उनके इस बयान के बाद सम्मेलन का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।

बुनकरों की पीड़ा बनी महापंचायत का बड़ा मुद्दा

टांडा की पहचान और अर्थव्यवस्था से जुड़े बुनकर समाज की आर्थिक परेशानियों का मुद्दा भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठा। बुनकरों की रोजी-रोटी और आर्थिक संकट को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए। सपा नेताओं ने पीडीए के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर तबकों की समस्याओं को राजनीतिक संघर्ष के केंद्र में रखने का संदेश दिया।

2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा सियासी संदेश

श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में पीडीए सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र के सवालों को लेकर मजबूती से सामने आएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने की अपील की।

राममूर्ति वर्मा ने भी भाजपा पर साधा निशाना

महापंचायत के आयोजक एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना और संगठन की आवाज को मजबूती देना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बारिश के बीच भी नहीं थमा कार्यकर्ताओं का जोश

कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों के बीच बारिश भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को कमजोर नहीं कर सकी। महापंचायत में जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश ने आयोजकों के दावों को मजबूती दी। मंच से उठे राजनीतिक तेवरों के बीच टांडा की धरती से सपा ने पीडीए, सामाजिक न्याय और संविधान के मुद्दों को लेकर 2027 की सियासी जमीन मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश की।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *