हरे पेड़ों की कटान से मचा हड़कंप, लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों की सक्रियता पर सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर मालवनिया चौराहे पर पिछले दो दिनों से कथित तौर पर हरे-भरे आम के पेड़ की कटान जारी रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। दिनदहाड़े पेड़ काटे जाने की सूचना के बावजूद जिम्मेदार विभाग की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पेड़ की कटान ददुल और विक्की नामक ठेकेदारों द्वारा कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि पेड़ रामसूरत सिंह का है। हालांकि, पेड़ काटने के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि महरुआ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। क्षेत्र में लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल में आंधी पानी से बड़ी संख्या में पेड़ गिर चुके हैं, ऐसे में खड़े हरे-भरे आम के पेड़ों की कटान पर्यावरण के लिए गंभीर नुकसान मानी जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पेड़ काटने की अनुमति नहीं है तो दो दिनों से खुलेआम चल रही कटान पर जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मौके की जांच कर पेड़ कटान की अनुमति, लकड़ी के परिवहन और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार महकमा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करता है या हरे पेड़ों पर चलता आरा इसी तरह बेखौफ जारी रहता है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *