प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

अम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रदीप ने नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ स्वाध्याय और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री के सहारे तैयारी कर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। प्रदीप कुमार यादव वर्तमान में एनटीपीसी की रिहंद बांध परियोजना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के दौरान भी उन्होंने इसरो में वैज्ञानिक बनने का अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने गेट के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। प्रदीप की प्रारंभिक शैक्षिक यात्रा विद्युतनगर स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुई, जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद नोएडा के इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में नौकरी मिली। हालांकि, उन्होंने अपने बड़े लक्ष्य को हमेशा प्राथमिकता दी और कार्य के साथ-साथ तैयारी जारी रखी। प्रदीप अपनी सफलता का प्रेरणास्रोत अपने दिवंगत दादा जगदीश प्रसाद यादव को मानते हैं, जो एनटीपीसी में वरिष्ठ अधिकारी थे। उनके पिता हरिशंकर यादव जनपद न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि माता आशा यादव गृहिणी हैं। उनके चाचा रोहित यादव ग्राम प्रधान हैं। प्रदीप कुमार यादव की सफलता ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कठिन से कठिन मंजिल हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *