बाबूजी के 100वें जन्मोत्सव पर याद किए गए उनके आदर्श

Spread the love

आदर्श कन्या पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव एवं संस्थापक दिवस, एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा ने व्यक्त किए विचार

अवधी खबर संवाददाता

टांडा, अम्बेडकरनगर। जियापुर बरुआ जलांकी स्थित आदर्श कन्या पीजी कॉलेज में मंगलवार, 10 नवंबर को महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं संस्थापक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रेरणास्रोत राजाराम वर्मा ‘बाबूजी’ का 100वां जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समारोह में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा ने प्रमुखता से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बाबूजी के जीवन संघर्ष, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके विचारों, कर्मों और समाज को दिए गए योगदान से होती है। राजाराम वर्मा ‘बाबूजी’ ने जिन शैक्षिक और सामाजिक मूल्यों की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना ही हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान अथवा डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र, संस्कार और सामाजिक चेतना का निर्माण करती है। एक शिक्षण संस्थान की सार्थकता तभी है, जब वहां से शिक्षित होकर निकलने वाली पीढ़ी समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। बाबूजी की सोच और उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।

राजाराम वर्मा ‘बाबूजी’ के 100वें जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों, जीवन मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण को याद करने का अवसर बना। उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से आगे बढ़ाने की भावना समारोह में प्रमुखता से दिखाई दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक एवं सांसद लालजी वर्मा, प्रबंधक शोभावती वर्मा तथा प्राचार्य डॉ. करुणा वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे परिसर में उत्सव और सम्मान का माहौल रहा।


Spread the love

Related Posts

INI-CET में श्रिया कुमार ने हासिल की आठवीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveएमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं श्रिया की शानदार सफलता पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर सबीह अब्बास सीबू अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज,…


Spread the love

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *