अवधी खबर संवाददाता
भीटी अम्बेडकरनगर। जनपद सुलतानपुर व अंबेडकर नगर की सीमा पर स्थित ब्लॉक भीटी के अंतर्गत ग्राम बेला में ग्राम प्रधान बेला प्रदीप कुमार सिंह एवं उनके परिवार के सौजन्य से वर्ष 2015 से अब तक अनवरत लगातार छठ पूजा का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जब यहां पर छठ पर्व का प्रचलन नहीं था।
महज गांव की कुछ महिलाएं ही जो आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के जिलों से गांव में ब्याही थी, वही महिलाएं ही छठ व्रत करती थी जो नाममात्र था। ग्राम प्रधान ने उन्ही महिलाओं के सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम में स्थित छठ पर्व पर मझुई नदी घाट की साफ-सफाई लाइट व्यवस्था सजावट आदि तैयारियों का कार्य वर्ष 2015 से अपने निजी बजट से करवाना शुरू कर दिया और अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर की सीमा पर स्थित बाजारो क्रमश खजुरी बाजार एवं सेमरी बाजार व आसपास के दुकानदारों को बुला-बुलाकर छठ पर्व पर मेला लगवाना शुरू कर दिया।
जिसका धीरे-धीरे प्रचार-प्रसार शुरू हो गया और अब यहां पर लगभग एक हजार से अधिक लोगों का जमावड़ा व मेला लगने लगा है। बदलते समय के अनुरूप छठ पर्व जिले में व्यापक तौर पर मनाये जाने पर प्रशासनिक आमले का भी सहयोग भी मिलने लगा है और प्रशासन की तरफ से अब साफ-सफाई आदि तैयारियों के कार्य में सहयोग किया जाने लगा। कल से छठ पर्व का कार्यक्रम मनाया जायेगा जो परसों सुबह तक चलेगा। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है और मेला लगता है तथा ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यहां पर मेले की तैयारियां अंतिम रूप में चल रही है। इसके अलावा भीटी ब्लॉक के अंतर्गत विसुही नदी भीटी काली माता घाट, रामपुर गिरन्ट, बसोहरी आदि स्थानों पर व्रती महिलाएं छठ पर्व मनाती है।
बेला घाट पर तैयारियो का जायजा लेने मौके पर वीडीओ भीटी राजेंद्र तिवारी के साथ एडीओ पंचायत हंसप्रकाश सिंह उर्फ प्रभात सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साफ-सफाई की जिम्मेदारियों का निर्वहन उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपनारायण विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पद के जुझारू प्रत्याशी सफाई कर्मी नेता रामसहाय यादव एवं प्रभारी नन्हेंलाल, महत्तम देव निषाद, राकेश कुमार, विजय कुमार, इजहार अहमद आदि ने किया।




