लेखपाल संघ के 65वें स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में फल-मिष्ठान वितरित, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को लेखपाल संघ अम्बेडकरनगर की ओर से दहिरपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं लेखपाल साथियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिष्ठान वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की अस्मिता, एकजुटता एवं निरंतर प्रगति के लिए माता-पिता तुल्य बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करना रहा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके प्रति सम्मान एवं सेवा भाव व्यक्त किया।

कार्यक्रम में खंड मंत्री अयोध्या रूपेश यादव, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, जिला मंत्री अखिलेश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम रोमी तथा तहसील अध्यक्ष अकबरपुर सहित अन्य लेखपाल साथी मौजूद रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना मिलने पर जनपद की सभी तहसीलों के पदाधिकारियों ने आर्थिक सहयोग एवं सहमति प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से स्थापना दिवस का कार्यक्रम सेवा, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

समाधान दिवस में कुल 9 शिकायतें आईं, 8 राजस्व और 1 पुलिस मामले से जुड़ी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शनिवार को महरूआ थाने में थाना अध्यक्ष दौमित्रसेन रावत की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने…


Spread the love

छठ पूजा पर्व की तैयारियों का जायजा लेने मझुई नदी के बेला घाट पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता भीटी अम्बेडकरनगर। जनपद सुलतानपुर व अंबेडकर नगर की सीमा पर स्थित ब्लॉक भीटी के अंतर्गत ग्राम बेला में ग्राम प्रधान बेला प्रदीप कुमार सिंह एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *