अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के ड्वाकरा हॉल में 14 नवंबर को द्विवार्षिक ब्लॉक स्तरीय संघ चुनाव चुनाव अधिकारी पन्नालाल भारती की देखरेख में संपन्न हुआ। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इसके चलते चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अर्चना वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश कुमार गौतम को ब्लॉक मंत्री, शम्भूनाथ को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, निर्मल कुमार को ब्लॉक संगठन मंत्री तथा शुभम को ब्लॉक संप्रेक्षक चुना गया।
इसके साथ ही जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने संजय कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया।
चुनाव की समस्त प्रक्रिया जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य की मौजूदगी में संपन्न हुई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मचारी हितों के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान चुनाव टीम में जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम, जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संप्रेक्षक रामप्रीति, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि कपूर एवं पूर्व मंत्री राम अजोर पंकज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




