कर्नलगंज पुलिस की लापरवाही: लूट व बेहोशी की घटना के बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

Spread the love

गोंडा। जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ लूट और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने की घटना के संबंध में कोतवाली कर्नलगंज में तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का मामला सामने आया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित राम अवस्थी पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी ग्राम अवस्थी पुरवा देवा पसिया निवासी पीड़ित व्यक्ति अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए हरियाणा के अंबाला से घर आ रहे थे। 11 मार्च 2025 की सुबह करीब 10 बजे सद्भावना ट्रेन से लखनऊ पहुंचे और वहां से बस द्वारा करनैलगंज के लिए रवाना हुए। 11 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे करनैलगंज में उतरते ही कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें बहाने से रोका और कहा कि वे उन्हें हजुरपुर मार्ग से सीधे उनके गांव भेज देंगे। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीगणों, जिनमें विजयभान सिंह, पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी मलौना, थाना करनैलगंज शामिल हैं,उन्हें बगीचे में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया,जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद उनके बैग में रखा ₹50,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए गए।

जब पीड़ित होश में आया तो उन्होंने कर्नलगंज कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पुलिस की निष्क्रियता से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती है, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *