पुरानी रंजिश को लेकर दो पंक्षों में हुआ खूनी जंग…कई जख्मी

Spread the love

अवधी खबर,संवाददाता

अम्बेडकरनगर,। तहसील आलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरगंज आज कल विवादों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन थाना क्षेत्र में घट रहे घटना क्रम आपका ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, आपको बता दें कि मामला गांव ठूठीया का है, जहां दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई।

जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, कल सायं काल जहांँगीरगंज थाना क्षेत्र के ऐनवा ठुठिया गांँव में जमीनी विवाद में दबंगों ने रक्त रंजित खेल खेला,महिला निशा यादव पत्नी लालमन यादव पर हमला कर कर दिया था जो कि गंभीर रूप से घायल हो गई। बाबत महिला को जहांँगीरगंज सीएचसी पर इलाज हेतु भेजा गया था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण महिला को आज प्रातः जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया। जहा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने पहुंँची घायल महिला निशा यादव को पहले थाने पर मौजूद कुछ सिपाहियों ने वापस कर दिया।

बाद में जब महिला जनपद मुख्यालय की तरफ बढ़ी और मामला थानाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने काफी दूरी तक पहुंँच चुकी महिला को वापस बुलाकर लाया गया और उसकी तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 191(2),115(2),118(1),352,351(2), के ताहत फूलदेई पत्नी रामकरन,अंशु पुत्र लालमन,कविता पुत्री रामकरन,राजमन पुत्र राम जीत,काजल पुत्री लालमन,प्रिंस पुत्र रामकरन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने मुकदमा पंजीकृत करने की पुष्टि की हैं।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *