यूपी में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे: जलालपुर में तीन दिवसीय मेला संपन्न

Spread the love

जलालपुर, अंबेडकर नगर।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जलालपुर तहसील सभागार में तीन दिवसीय प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन तीसरे दिन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री डॉ. शिवपूजन वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर और पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने शिरकत की। अतिथियों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।


भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने सरकार के 8 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था में सुधार और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इससे पहले अतिथियों का स्वागत एसडीएस पवन जायसवाल और तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर किया।


कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र, सरिता निषाद, रविंद्र भारती, विनय सिंह, प्रवीण गौड़ सन्नी, नगर महामंत्री विकास निषाद और नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। महिला कांस्टेबल शिल्पी गौतम ने साइबर क्राइम, मिशन शक्ति और वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में जागरूकता फैलाई।
विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव, अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल एजाज ने किया।

इस अवसर पर सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, मंडल महामंत्री विपिन कनौजिया, घनश्याम वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ज्योतेंद्र कुमार मिश्र, उत्कर्ष पांडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, सभासद आशीष सोनी, अजीत निषाद, किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *