21 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, खोजबीन जारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
जलालपुर अंबेडकरनगर।
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर फिरोजपुर में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री विगत 7 मार्च 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे खेत में सरसों काटने गई थी, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।


पिता ने तहरीर में शक जाहिर किया है कि गांव के ही देवल पुत्र मेंको रोना ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस तहरीर के आधार पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती के लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं। परिजन हर संभव स्थान पर उसकी तलाश कर रहे हैं। इस बीच, जलालपुर कोतवाली के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस युवती की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों की जांच कर रही है और जल्द ही मामले में प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *