जिले में लकड़ी माफियाओं का बल्ले बल्ले, जिम्मेदार बेखबर

Spread the love

वन दरोगा सही जानकारी देने से करते रहे टाल मटोल

प्रमोद कुमार वर्मा
अंबेडकरनगर (अवधी खबर)।
जिले में लगातार पेड़ों की कटान जारी है। लकड़ी माफियाओं द्वारा जिले को मरुस्थल बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है आखिर इतने बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटान कैसे हो जा रही है। क्या जिम्मेदारो के कान में इसकी भनक नहीं पहुंचती है या फिर जानकर भी अनजान बने बैठे हैं।


जनपद में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में वृक्षारोपण होता है लेकिन हरियाली धरातल पर नहीं दिखाई पड़ती है वही जिम्मेदार अधिकारी धरती पर हरियाली फैला रहे हरे पेड़ पौधों को कटवा कर नष्ट करवा दे रहे हैं और धीरे-धीरे अंबेडकरनगर जनपद मरुस्थल की तरह तब्दील होता जा रहा है।


ताजा मामला जनपद मुख्यालय से जुड़ा है जहां कई दिनों से रात के अंधेरे में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की जा रही थी करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ को काटकर लकड़ी माफिया के द्वारा उठा ले जाया गया जिसकी भनक न तो वन विभाग को लगी और न ही पुलिस महकमा को इसकी जानकारी हुई। संबंधित मामला टांडा रोड से इल्तिफातगंज रोड को मिलने वाली महमदपुर सड़क का है।


सड़क से इल्तिफातगंज रोड पर पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे लगे इन सागौन के पेड़ को ठेकेदार के द्वारा विभाग की मिली भगत से काटा गया था। गुरुवार को संबंधित क्षेत्रीय वन दरोगा को फोन कर अवगत कराया गया और जानकारी हासिल की गई तो उनके द्वारा शाम तक टालमटोल किया जाता रहा और सही जानकारी देने से इतराते रहे।


इतना ही नहीं शाम होते ही ठेकेदार विभाग की मिली भगत से दोबारा रात के अंधेरे में पेड़ काटना शुरु कर दिया और मौके पर जेसीबी ट्रैक्टर लाकर पेड़ को तुरंत काट कर लाद ले गया साथ ही साक्ष्य मिटाने के लिए जड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया। आखिर जिनके जिम्मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी सौंप गई है अगर वही इस खेल में शामिल हो जाएंगे तो पर्यावरण की सुरक्षा कैसे हो पायेगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *