कपिल देव वर्मा ने घर-घर संपर्क अभियान के तहत सरकार की खूबियां गिनाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान के क्रम में शनिवार को पूर्व प्रत्याशी विधानसभा टांडा / पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने टांडा विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र खासपुर गांव में लोगों से संपर्क किया। कपिलदेव वर्मा ने गांव में घर घर संपर्क कर भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, किसानों, दिव्यागों के लिए धरातल पर अनेकों योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ आम जन को सुगमता से मिल रहा है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त है। गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी नीतियों को खूब सराहा। संपर्क अभियान में मंडल मंत्री इंद्रावती मौर्य व अन्य सम्मानित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *