कर्मठता,सहजता एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे बाबू राम नरायन वर्मा : प्रो. विश्वनाथ वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

विवेकपुरम,शिवपुर, वाराणासी। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर,अंबेडकरनगर के संस्थापक एवम् प्रबंधक रहे राम नरायन वर्मा की 13 वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फतेहपुर, जलालपुर निवासी हरिश्चन्द्र पी जी कॉलेज,वाराणासी के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में शिक्षा की अलख जगाने वालों में कीर्तिशेष राम नरायन वर्मा की अग्रणी भूमिका थी।स्पष्टभाषी, कर्मठ, ईमानदार व्यक्तित्व के धनी जलालपुर ब्लॉक के स्थापना काल से ही लंबे समय तक ब्लॉक प्रमुख रहे राम नरायन वर्मा ने संस्थापक के रूप में शास्त्री औद्योगिक इंटर कालेज कासिमपुर, एवम् महाराजा छत्रपति शिवाजी हाई स्कूल मैनुद्दीनपुर,अम्बेडकरनगर की स्थापना किया और लंबे समय तक कासिमपुर के प्रबंधक भी रहे।साथ ही सरदार पटेल स्मारक डिग्री कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष रहे।बाबा बरुआ दास इंटर एवम् पी. जी. कॉलेज परुइया आश्रम, एच. टी. इंटर एवम् डिग्री कॉलेज टांडा,राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन,जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय टांडा, अ. न. सहित अनेक अन्य शिक्षण संस्थाओं में संस्थापक सदस्य के रूप में स्थापना काल से ही अपना योगदान आजीवन करते रहे। प्रो.वर्मा ने यह भी बताया कि वे राजनीति में शुचिता और ईमानदारी के प्रतीक थे। आजीवन सिद्धांतवादी रहे और कभी भी मूल्यों से समझौता नहीं किया। इस अवसर पर अनिल वर्मा,प्रधानाचार्य, विश्वनाथ सनातन धर्म इंटर कॉलेज,वाराणासी ने भी स्मृतिशेष राम नरायन वर्मा के जनपद की शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। स्व.राम नरायन वर्मा के सुपुत्र डा ओ. पी. चौधरी, रिटायर्ड प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग श्री अग्रसेन कन्या पी. जी. कॉलेज वाराणसी एवम् वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तथा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा ओम ट्यूटोरियल्स मोहनपुर के बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान किये जाने हेतु दस हजार रुपये की नगद धनराशि का सहयोग भी निदेशक अशोक कुमार सिंह को किया। इस स्मृतिदिवस के अवसर पर अजय सिंह,अजय प्रताप वर्मा,संजय मौर्य,राम सिंह यादव,अशोक सिंह,मनोज वर्मा,उषा चौधरी,गीता वर्मा,डॉ सोनम चौधरी,डॉ अनिल श्रीवास्तव,डॉ परितोष भट्टाचार्य आदि काफी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने स्व.वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *