आदर्श के परिजनों से मिले बस्ती के सपा सांसद व सपा के तीनों विधायकों ने दी दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Spread the love

बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचकर आज समाजवादी पार्टी ने आदर्श उपाध्याय के शोक संतप्त परिवार से भेंट की और इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया व समाजवादी पार्टी के जिला इकाई बस्ती के तरफ से नगद एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। इस दौरान सपा से बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि यह सहयोग मात्र एक औपचारिकता नहीं है बल्कि सपा के उस विचारधारा का हिस्सा है जो हर पीड़ित और शोषित के साथ हमेशा खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जब गंभीर स्थिति में आदर्श उपाध्याय को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया तब उनके खिलाफ ही एफआईआर भी दर्ज कर दी गई और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई यह अन्यायपूर्ण व असंवेदनशील कृत्य समाजवादी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े थे और खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर बस्ती के सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी रूधौली विधानसभा से सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी कप्तानगंज विधानसभा से सपा विधायक कविंद्र चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *