एक वर्ष में भी नहीं बन सकी शहर की फोरलेन सड़क शासन को वापस हो गए दो करोड़ रुपये

Spread the love

बस्ती। जनपद को अब देरी और लापरवाही का दंश झेलना पड़ेगा दरअसल बड़ेवन और कंपनीबाग का फोरलेन अधूरा रह गया है जिसके बाद दो करोड़ रुपये शासन को लौटाने पड़े हैं। बता दें कि निर्माण कार्य धीमा होने की वजह से सड़क अभी तक तैयार नहीं हुई जो बजट आवंटित हुआ था वह भी खर्च नहीं हो पाया और मार्च के आखिरी समय में दो करो़ड़ रुपये सरकार को वापस करना पड़ा। आपको बता दें कि जनवरी सन् 2025 में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था 1.750 किलोमीटर रोड को अक्टूबर सन् 2024 तक बन जाना था पर एक साल का समय बीतने के बाद भी सड़क नहीं बन पाई जबकि वित्तीय वर्ष खत्म होने को है ऐसे में दो करोड़ रुपये शासन को वापस करना पड़ेगा।

जबकि इस रोड का निर्माण 16.50 करोड़ रुपये से होना था जिसमें 22 मीटर चौड़ाई में डिवाईडर के साथ यह रोड बनना है इसके अलावा एक मीटर चौड़ी नाली भी बननी है यदि इस रोड की बात करें तो बड़ेवन से कटरा तक सड़क व नाली और डिवाइडर का निर्माण कार्य हो गया है जबकि कंपनीबाग तक डिवाइडर और नाली निर्माण व पिचिंग का कार्य बाकी है।

इस मामले को लेकर जब एक्सईएन अवधेश प्रसाद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अतिक्रमण कि वजह से समय सीमा के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आवास विकास स्थित काली मंदिर और कंपनीबाग पुलिस चौकी दूसरे स्थान पर बनाया जा रहा है ज्यादा काम नहीं बचा है जल्द ही सड़क पूरी हो जाएगी।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *