राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय धम्म महा सम्मेलन में जुटे बौद्ध धर्म के हजारों अनुयाई

Spread the love

बस्ती। जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय धम्म महासम्मेलन में बौद्ध धर्म के हजारों अनुयायी जुटे सम्मेलन से पूर्व शहर में भव्य रैली निकाली गई। आपको बता दें कि सम्मेलन में सांसद रामप्रसाद चौधरी कप्तानगंज विधानसभा के विधायक अतुल चौधरी तथा महादेवा विधानसभा के सुभासपा विधायक दूधराम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ ही बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भदंत ज्ञानेश्वर महा स्थितविर ने कहा कि भगवान बुद्ध के लोक कल्याणकारी उपदेशों ने भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाया था उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश को बुद्ध कि शिक्षाओं की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समाज में समता, शांति और बंधुत्व की भावना जागृत करने के लिए बुद्ध की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार जरूरी है वक्ताओं ने धम्म के मूल उद्देश्य समानता व अहिंसा और करुणा पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं जातिवाद और भेदभाव को समाप्त करके समाज में समरसता लाती हैं। बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का संचालन किया सम्मेलन के अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *