एसपी की सख्त कार्यवाही: परसपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह लाईन हाज़िर

Spread the love

गोण्डा। जनपद में भ्रष्टाचार के एक मामले में परसपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह को लाईन हाज़िर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। उनके स्थान पर तेज प्रताप सिंह को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बीते दिनों अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया था। आरोप है कि कुछ समय बाद ही उन्होंने पैसे लेकर जेसीबी को छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची,जिस पर उन्होंने जांच का आदेश दिया।


शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी (लाइन) उदित नारायण पालीवाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी दिनेश सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, क्षेत्राधिकारी (लाइन) भी अलग से इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवागत थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

दिनेश सिंह के स्थान पर तेज प्रताप सिंह को परसपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर रहेगी। नवागत प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा,ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *