जिलाधिकारी समेत तहसील में दर्जनों शिकायती पत्र देने के बाद भी नहीं मिला न्याय

Spread the love

मुख्यमंत्री से न्याय के लिए लगाई गुहार

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी समेत तहसील में दर्जनों शिकायती पत्र देने के बाद पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया है। अधिकारियों के चौखट का चक्कर काटते काटते उसके पांव में छाले पड़ गए फिर भी न्याय नहीं मिल सका। न्याय की उम्मीद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की उम्मीद जताई है।


पूरा मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर देहात गांव का है गांव निवासी श्री राम पुत्र राम जगत का आरोप है गाटा संख्या 14 क व 15 वाजिदपुर गांव में स्थित है। उसकी आरजी में विपक्षी के द्वारा अवैध रूप से छप्पर रखा गया है। पीड़ित का आरोप है तहसील जलालपुर में दर्जनों शिकायती पत्र दिया तथा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा आदेश दिया गया कि प्रकरण को जल्द निपटाया जाए परंतु आज तक उसके गाटा संख्या का निस्तारण नहीं किया जा सका और मुकदमा लंबित होने व तमाम निस्तारण न करने का हवाला दिया जाता है।

बीते 24 मार्च को विपक्षी राम मूरत के द्वारा व उसके पुत्र यदुनाथ के द्वारा उसकी बहू का बाल पकड़ कर हत्या करने का प्रयास किया गया। जिसकी तहरीर थाना जलालपुर में दिया लेकिन उसकी कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई पीड़ित का यह भी आरोप है कि गाटा संख्या 14 क व 15 में विपक्षी का कुछ भी अंश नहीं है फिर भी दबंगई पर भयभीत कर उसकी आरजी को कब्जा कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *